खरी खरी। बधाई के पात्र हैं आईएएस रजत बंसल और आईपीएस दीपक झा बस्तर कलेक्टर और बस्तर एसपी। दोनों रात को अचानक खुली सड़क पर निकल पड़े और लोगों से उनका हाल पूछा। ठंड से बचने के लिए उन्हें कंबल और शॉल बांटे। ठंड गर्मी और बरसात शायद इसका असर बड़े लोगों पर कभी नहीं होता। उनके लिए मौसम मजा होता है, मगर गरीबों के लिए मौसम सजा होता है। इस सजा को अगर रजत बंसल और दीपक झा जैसे बड़े लोग महसूस कर सकते हैं,उससे उन्हें राहत दिलाने की पहल कर सकते हैं तो फिर बाकी लोगों को भी सामने आना ही चाहिए।