रायपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में पुलिस को एक घर से चार लोगों की लाश मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लड़के ने ही अपने माता-पिता, एक बहन और दादी की हत्या को अंजाम दिया है। बीती रात 10 बजकर 31 मिनट पर मामले की सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक चारों की हत्या चाकू से गोदकर हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का ड्रग्स की लत से ग्रसित है और अभी हाल में ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी लड़के की पहचान केशव के रूप में की है। जिसकी उम्र 25 वर्ष है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।