राम रहीम को उत्तरप्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा, जाने क्यों

राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। वह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ताजा खबर ये है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। यानी वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। इस दौरान वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है।