लखनऊ/रायपुर। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शुमार शार्फ शूटर अंगद राय को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर अंगद राय को बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अंगद के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, लूट, गवाहों के धमकाने, रंगदारी समेत अन्य संगीन मामलों में 21 से ज्यादा केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान बिहार पुलिस ने अंगद के पास से शराब भी बरामद किया है।