साक्षी का हत्यारा शाहिल गिरफ्तार, पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी शाहील को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल,रविवार देर रात आरोपी शाहील ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। आरोपी ने साक्षी पर करीबन 35–40 बार चाकू से वार किया। इस वारदात अंजाम देते हुए शाहील ने हाथ पर कलावा बांध रखा था। यह मामला एकतरफा प्यार और लव जिहाद का बताया जा रहा है। साक्षी की दोस्त का दावा है कि,आरोपी शाहील कई दिनों से उसका पिछा कर रहा था और परेशान कर रहा था।