बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध संबंध के चलते एक महिला को अपने जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल,जिले के शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव में 35 वर्षीय महिला पराली में अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां माना रहीं थी, तभी महिला का पति वहां पहुंच गया ,उसे आपत्तिजनक हालत में देखकर वह आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने उस पराली में ही आग लगा दी, जिसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी। आग लगने के बाद उसका प्रेमी वहां से भाग गया, लेकिन महिला वहीं फंस गई। जिससे वह आग से जल गई। उसका अधजला शव अगले दिन सुबह बरामद किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम नेपाल सिंह है। हालांकि, उसका कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है. लेकिन महिला के मायके वाले उस पर ही आरोप लग रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसके तीन बच्चे हैं। रात को पति ने सबको खाना खिलाया। उसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात उसकी नींद अचानक खुली तो उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं है। उसे खोजता हुआ वो गांव के बाहर निकला तो देखा कि उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पड़ी है। अपनी पत्नी को दूसरे के साथ रंगरलियां मनाता देख नेपाल सिंह आग बबूला हो गया। उसने पराली में ही आग लगा दी। इसके बाद घर चला आया। अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ। लोगों ने नेपाल को सूचना दी। उसने महिला के अवैध संबंधों की बात कहते हुए आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के मायके वालों ने बताया कि इस हत्याकांड को नेपाल सिंह ने अंजाम दिया है। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।