मुंबई/रायपुर। नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्मों से ज्यादा मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। एक्टर ने कहा कि मीडिया का कुछ हिस्सा इसी तरह की रिपोर्ट करना पसंद कर रहे हैं। नागा ने ये कहा कि वो दिन जल्द ही आएगा, जब लोग मेरे काम के बारे में बात करेंगे। नागा चैतन्य ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि लाल सिंह चड्ढा उनके लिए एक बहुत बड़ी रिलीज है। नागा ने कहा कि मैं एक पॉजीटिव घबराहट महसूस कर रहा हूं और उम्मीद है फैंस को ये फिल्म पसंद आएंगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। करीना कपूर अहम रोल में नजर आएंगी।