मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। एक्ट्रेस ने बेबी अनाउंसमेंट के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह कैसा महसूस कर रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों को शेयर किया है।
तस्वीरों में अभिनेत्री कार में बैठे हुए रियर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि रोशनी अच्छी लगती है। पहली फोटो में प्रियंका के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह सनग्लासेस पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।