प्रियंका ने निक को प्यार से लिप किस किया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

न्यूयार्क। प्रियंका चोपड़ा और निक एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 के स्टेज पर प्रियंका और निक एक दूसरे संग रोमांटिक होते दिखे।   निक ने एक स्वीट इंट्रोडक्शन के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया। निक के हार्ट टचिंग इंट्रोडक्शन के बाद प्रियंका मुस्कुराते हुए स्टेज पर आईं और उन्होंने निक को प्यार से लिप किस किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।