दिल्ली। एक्ट्रेस शहनाज गिल सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। बिग बॉस 13 से शहनाज को एक अलग पहचान मिली है। इस शो के बाद से शहनाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके पास काम की लाइन लगी हुई हैं। शहनाज अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस हमेशा उनसे कनेक्टिड रहते हैं।
बिग बॉस के बाद शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है। वह ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि किसी डीवा से कम नहीं हैं। शहनाज अपने फैंस के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन गई हैं।
शहनाज अपने ग्लैमरस लुक से तो फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। मगर इस बार शहनाज की सादगी पर उनके फैंस मर मिटे हैं। शहनाज ने पिंक कलर की शिमरी साड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरों से किसी की नजर नहीं हट रही है।
शहनाज ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक विश का सच होना... आपको कैसा लग रहा है. इन फोटोज में वह बहुत सुंदर लग रही हैं।जैसे ही उन्होंने फोटोज शेयर की उनके फैंस ने पोस्ट पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इन फोटोज को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और वह कमेंट भी कर रहे हैं।