मुंबई। रियलिटी शो स्प्लिट्सविला–9 फेम एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई। वे मुंबई के अंधेरी में अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। आदित्य की मौत के पीछे की वजह अभी साफ नहीं पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आदित्य सिंह राजपूत की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है। उनकी मौत के बाद उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 5 दिन पहले उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वो अपने फैंसे से पूछते दिख रहे है कि आपके अनुसार खुशी क्या है? इसपर फिर एक्टर कहते है, खुशी मां के हाथ के हाथ का खाना है। खुशी अपने डॉग के साथ खेलना। खुशी अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ समय बिताना। लेकिन आज कल हैप्पीनेस मनी भी है। हैप्पीनेस छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढना है। बता दें, आदित्य ने कई फिल्मों और शोज में काम किया था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांडों के लिए काम किया था। साथ ही उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 किया था।