नई दिल्ली/रायपुर। देश में कोरोना केस में उछाल आया है। बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबेह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई।