बेहतर कार्य के लिए कबीरधाम जिले की एडिशनल एसपी सीएम के हाथों सम्मानित

कवर्धा। महिला आयोग द्वारा रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कवर्धा जिले की एडिशनल एसपी मनीषा रावटे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सम्मेंलन का आयोजन महिला आयोग द्वारा रायपुर में किया गया। इस आयोजन में कबीरधाम जिले के कई विभाग महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। बच्चों व महिलाओं के साथ साथ जिले की कानून व्यवस्था सुधार में अच्छा काम करने पर मुख्यमंत्री के हाथों जिले के एडिशनल एसपी का स्वागत व सम्मान किया गया।