नर्मदा का जल लेकर जा रहे कांवड़ यात्रियों को कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

खरगोन/रायपुर। ओंकारेश्वर से नर्मदा जल कांवड़ में भरकर उज्जैन जा रहे कांवड़ यात्रियों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, घटना इंदौर मार्ग की है। टक्कर मारने के बाद कंटेनर पुलिया से नीचे गिर गया। कंटेनर के नीचे दबने से एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का पैर कट गया है। घटना बीती रात की है। मृतक का नाम मचंदर उर्फ चन्दर गामी निवासी रंगवासा बताया जा रहा है। दूसरा कांवड़ यात्री अजय दुबे जिसका पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल अजय का इलाज अस्पताल में जारी है।