जेड खदान में भूस्खलन , 25 लोगो की मौत, 30 लापता

म्यांमार में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से खदान में भूस्खलन होने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी भी 30 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान जारी है। यह हादसा म्यांमार के दूरदराज के इलाके में हुआ है। इमरजेंसी सर्विस के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते रविवार को काचिन प्रांत के हपाकांत नगर के बाहरी इलाके में एक जेड खदान में भूस्खलन हो गया था।