बारिश का कहर: सुकमा—कोंटा में बाढ़ जैसे हालात, कोंडागांव में 60 गांव टापू बन गए

रायपुर। देशभर के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही तेज बारिश से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है। गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे 51 फीट के ऊपर बह रहा है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे डूब गया है। वहीं, सुकमा के कोंटा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बस्तर के बीजापुर और कोंडागांव में भी हालात बिगड़ गए हैं। कोंडागांव में 60 गांव टापू बन गए है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अब भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।