यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ी भाजपा विधायक की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

पन्ना/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विकास यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रहलाद लोधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद आनन–फानन में उन्हें तुरंत पवई के अस्पताल में अस्पताल ले जाया गया। खराब व्यवस्थाओं के चलते अस्पताल में ऑक्सीजन ही उपलब्ध नहीं था। आधे घंटे तक ऑक्सीजन के अभाव में विधायक तड़पते रहे। इसके बाद किसी एंबुलेंस से ऑक्सीजन का सिलेंडर मिला और प्रहलाद लोधी का इलाज शुरू हुआ।