केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश में तेजी से सड़कों के विकास और विस्तार को गति देने में लगे हुए हैं। उन्होंने रिकॉर्ड समय में कई सड़कें बनवाईं। साथ ही देश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के तेजी से प्रचार प्रसार और आम लोगों तक इसकी पहुंच बढ़े, इसके लिए भी वे जी जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा ऐलान किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि अब वे पेट्रोल-डीजल वाली कार में नहीं बैठूंगा।उन्होंने कहा है कि अब वे पेट्रोल डीजल वाली कार में नही बैठने का प्रण ले चुके है।