भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म होने पर निशाना साधते हुए कहा कि,कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है। कांग्रेस के लोग मुँह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी ने अपने मुँह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से मोदी जाति को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज ने कहा, आपने ओबीसी का अपमान किया है। दुर्भाग्य से सांसद बना यह कहकर संसद का अपमान किया, कुछ कहकर आंख मारी थी पूरे हिंदुस्तान में देखा था। क्या यह सांसद की गरिमा है।पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया। मंदिर जाने वालों को छेड़छाड़ करने वाला बताया, सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर सवाल खड़े किए। ऑर्डिनेंस फाड़कर पीएम मनमोहन का अपमान किया था।