एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को एक बार फिर छत्तीगसढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। खड़गे से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई में आएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी सभा में शामिल होंगे।