गांधी जयंती पर नेताजी सुभाष एवं शहीद भगत सिंह मंच का आओ गाओ देश के नाम

राजधानी रायपुर में आओ गाओ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन 2अक्टूबर को हो रहा है। यह आयोजन नेताजी सुभाष एवं शहीद भगत सिंह मंच द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन के अध्यक्ष अरुण भद्रा ने बताया कि प्रदेशवासियों के लिए नगर निगम गार्डन व्हाइट हाउस के सामने सुबह 7 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा।