भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के इंदौर आएंगी। वे दो दिवसीय स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में शामिल होंगी। वे इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इंदौर चार श्रेणियों में पहले पुरस्कार सहित सात पुरस्कारों से सम्मानित होगा। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीइओ दिव्यांक सिंह प्राप्त करेंगे