चंडीगढ़/रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दौरान पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में आज शाम पांच बजे आयोजित होगा। आप द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा।