आने वाले समय में किसान मोर्चा की भूमिका होगी अहम :श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इसमें प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला के प्रभारी शामिल हुए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि किसान मोर्चा की प्रदेश के सभी जिला एवं 405 मंडलों में कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासित रूप से कार्य कर रहे हैं। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में किसान मोर्चा की भूमिका अहम होगी। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा कोरोना काल में भी किसान मोर्चा का कार्य सराहनीय रहा।  सेवा ही संगठन कार्य के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच में जो कार्य किया वह बहुत ही सराहनीय है।


बैठक में किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने संबोधित करते हुए कहा संक्रमण काल मे भी भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान के बीच चौपाल लगा कर चर्चा करेंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने बताया है कि बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,गौरीशंकर श्रीवास,कोमल सिंह राजपूत,मनोज शर्मा, चंदन साहू,पवन साहू,गजेंद्र यादव,गोमती द्विवेदी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वारिकेश पांडेय और आभार प्रदर्शन युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया।