रायपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में राजधानी में रैली निकालने के बाद गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, देश के खिलाफ जो भी जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व सूचना के कल अचानक रैली निकाली गई, चूंकि धार्मिक स्थल है 100-50 लोग हमेशा एकत्रित रहते हैं, इसीलिए किसी को ऐसी रैली की जानकारी नहीं थी। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।आगे उन्होंने कहा, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जमानती धाराएं लगाई गई हैं। उन्हें बता दूं, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जो भी जिम्मेदार होगा जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।