हरियाणा में उदयभान को मिली कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली/रायपुर। हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।