कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने वालो पर गिरी गाज, 6साल के लिए निष्कासित

जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के खिलाफ प्रचार करने वाले तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी शामिल हैं। इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। जतिन ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से शिकायत की थी। आलाकमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने यह कार्रवाई की है।