अर्जेन्टीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन की गोली मारकर हत्या

पेरिस। अर्जेन्टीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन अरामबुरु की फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 42 वर्ष के थे। अराबरु फ्रांस में 2007 में खेले गए विश्व कप टीम के सदस्य रहे हैं। फ्रांसीसी समाचार पत्र के अनुसार अरामबुरु की तड़के एक समूह के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद कार में वापस लौटे लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम के बड़े पर्दे पर इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस के सिक्स नेशंस के फाइनल से पहले अरामबुरु को श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को तीन संदिग्धों की तलाश है।