कलिंगा यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में 9 से 12 जून तक जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें 18 राज्यों के लगभग पांच हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। फुटबाल, हाकी, कबड्डी, खो-खो, तैराकी, वालीबाल, रकबी समेत अन्य स्पर्धाएं होंगी। इसमें छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ की 10 सदस्य टीम भाग ले रही है। इसके लिए गुरुवार को बिलासपुर चयन स्पर्धा आयोजित की गई। जनजाति प्रतिभाओं को खोजने और बढ़ावा देना के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जनजाति वर्ग के लोगों में खेल को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लिए खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इस प्रकार भारत सरकार के प्रयास से आयोजन किया जा रहा है। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि बिलासपुर के बहतराई में 25 जनजाति तीरंदाजी के बीच कोच निलेश गुप्ता और खेल युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चयन ट्रायल संपन्न हुआ। इनका चयन : तुषार नेताम, कुबेर सिंह जगत, आकाश राज सोरठे, अजय कुमार, पायल मरावी, सुशीला नेताम, तुलेश्वरी खुसरो, बिंदेश्वरी मरावी ।